फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। नदी प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। अगर नदी इसी तरह से बढ़ती रही तो कुछ दिन में ही खतरा बिंदु को पार कर जाएगी। जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही सहबदिया गांव के उत्तर नदी की कटान तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 69.78 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 48 सेमी बढ़कर 70.26 मीटर पर पहुंच गया। नदी प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही हैद्ध। अगर यही हाल रही तो नदी कुछ दिनों में खतरा बिंदू को पार कर जाएगी। बदरहुआ नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी लाल निशान से काफी नीचे है, फिर भी वृद्धि जारी होने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। वहीं सहबदिया गांव के उत्तर कटान तेज हो गई है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। ऐसे में, जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुंच जाएगा। इससे तटवर्ती चक्की, हाजीपुर, गांगेपुर, देवारा खास राजा, शाहडीह, सोनौरा, अभनपट्टी, बांका के ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें