फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद आनलाइन बनवाएं लर्निंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो आनलाइन फार्म व फीस भरने के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट बनाना होगा। इसके बाद फोटो के लिए आरटीओ दफ्तर आना होगा। इसलिए किसी दूसरे के बहकावे में आकर ज्यादा पैसे खर्च न करें। क्योंकि, लाइसेंस बनाने से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में आवेदक की उपस्थिति जरूरी होती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सतेंद्र कुमार ने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। क्योंकि आरटीओ से जुड़ी 18 सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने से मुक्ति मिलेगी और दलालों के चक्कर में भी नहीं फंसना होगा। परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने की नई व्यवस्था की है। इसके तहत घर बैठे ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकेगा। इसके लिए आनलाइन प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। इसमें आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मोबाइल नंबर पर आएगा और आवेदक आनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लर्निंग लाइसेंस जनरेट हो जाएगा। परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदक को कार्यालय ही जाना होगा। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 18 सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। आवेदकों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। कार्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड लिंक कर आसानी से सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें