सरायमीर के मिर्जापुर ब्लाक के सभागार में नवागत खंड विकास अधिकारी राजन राय ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ बैठक किया। सभी पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत में जो अधूरे कार्य पड़े हुए हैं वह हर हाल में 15 दिन के अंदर पूर्ण हो जाने चाहिए। मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य कराए जाएं। ब्लाक अंतर्गत 15 अमृत सरोवर पोखरे चिह्नित किए गए हैं लेकिन उसमें से पांच ऐसे अमृत सरोवर चिह्नित किए गए हैं। जिस पर 15 अगस्त को अधिकारियों के साथ झंडारोहण किया जाएगा। इसलिए यहां का काम प्राथमिकता के तौर पर समय से पूरा होना चाहिए। इसके अलावा जिस गांव में सामुदायिक शौचालय का कार्य अधूरा है उसको तत्काल कराया जाए। यदि ग्राम प्रधान द्वारा हीलाहवाली की जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव से किसी काम के लिए आए हुए व्यक्तियों को ब्लाक मुख्यालय दौड़ाया न जाए। उनका हर काम प्राथमिकता के आधार पर हो। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, लेखाकार बृजेश चैरसिया, विनीत सिंह, राकेश यादव, मुकेश प्रजापति, परविंद मौर्य, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।