फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर बाट मॉप विभाग से इलेक्ट्रानिक कांटे की सत्यता कराएं प्रमाणित : के रविंद्र नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरे की व्यवस्था करें और बांटमाप विभाग से इलेक्ट्रानिक कांटे को प्रमाणित करा लें। यह आदेश जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण के रविंद्र नायक ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक में दिया। धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर कृषकों के बैठने एवं पानी इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने रबी की बुवाई के लिए बीज और खाद की व्यवस्था करने को कहा। बारिश से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करके शासन से मुआवजे की रकम मांगने को कहा। जिनका घर गिर गया है उनको आवास का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सीएमओ से डेंगू, मलेरिया एवं वायरल फीवर से बचाव के सफाई, फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर जैसे जरूरी काम कराने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें