फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधूरे आवासों को समय से पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में बीती शाम डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल और जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हई। डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग एवं ग्रेडिंग के अनुसार विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम आवासों को समय से शीघ्र पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा कि एफटीसी के कार्यों में तेजी लाकर श्रेणी में सुधार लाएं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डायल 108 एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और डायल 102 की स्थिति को बेहतर करने को कहा। सीटी स्कैन एवं टेली मेडिसिन सेवा में प्रगति लाने का निर्देश दिया। ग्राम विकास विभाग की समीक्षा में डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवास के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कर उसका डाटा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। पंचायती राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण की जियो टैगिंग कराते हुए पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें