फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन सूचना दी पर कोई सुध नहीं...एक माह बाद घर नहीं पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सउदी अरब में रह रहे जिले के एक अधेड़ व्यक्ति की हृदय गति रुकने से एक माह पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन माध्यम से दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। एक माह बीत जाने के बाद भी शव घर नहीं पहुंचा। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। अब परिजन जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव निवासी 55 वर्षीय हरिलाल चौहान चार जुलाई 2023 को पड़ोसी गांव बरामदपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से सउदी गए थे। जहां वे दर्जी का काम कर थे। पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने 17 अक्टूबर को सूचना दी कि हृदय गति रुकने से हरिलाल चौहान की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन इसकी सूचना दी ताकि हरिलाल का शव भारत लाया जा सके। मृतक हरिलाल की तीन पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें