फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निमंत्रण से लौट रहे गैस गोदाम प्रभारी की वाहन की टक्कर से मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
मृतक मनोज सोनकर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में मनोज सोनकर (37) निवासी लालगंज वार्ड नंबर 11 की मौत हो गई। हादसे में दो लोग नागेंद्र यादव और धर्मेंद्र सोनकर घायल हो गए। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक मनोज सोनकर एक गैस एजेंसी में गोदाम के प्रभारी थे। मनोज अपने दो साथियों नागेंद्र यादव और धर्मेंद्र सोनकर के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटते समय रात में लालगंज स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण तीनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज सोनकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें