आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी पवन दूबे को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव का निवासी है। वर्तमान में वह सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर में रहता था। 30 जुलाई 2024 को एक महिला की तहरीर पर थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा में पवन दूबे समेत 5 आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के क्रम में इन सभी पर गैंगचार्ट तैयार कर 15 अप्रैल को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा स्वीकृत किया गया था। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को रात में 9.30 बजे प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने पवन दूबे को ठंडी सड़क बंधा रोड लेन से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।