फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ बीते 2 जून की रात में नौ बजे हुई गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर तीन युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता अपनी दुकान पर अकेली थी। तीन युवक बाइक से आए। दुकान से सामान लेने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया। युवकों ने लड़की के मुंह पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर बाइपास पुल के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह एक आरोपी के मोबाइल से अपने परिचित को सूचना दी। इसके बाद उसके भाई मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। पीड़िता की तहरीर पर कंधरापुर के खुरगस्ते निवासी अमन यादव, कप्तानगंज के लछेहरा निवासी राज यादव व एक अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें