फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वसूल रहे पूरा टोल, यात्री सुविधाएं आधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आधी- अधूरी बनी सड़कों पर ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। यह बात दीगर है कि टोल पर यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिससे इधर से गुजरने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहीं टोल प्लाजा पर बने शौचालय में ताला बंद है, तो कहीं आरओ सिस्टम लगाने की बजाए बोतल के पानी से काम चलाया जा रहा है। वहीं रात के समय जो रिफ्लेक्टर लोगों के लिए मददगार होते हैं, टोल प्लाजा के पास इनका भी अभाव दिख रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि दवा आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
रानी की सराय/अतरौलियाः जनपद में वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाइवे 233 का निर्माण वर्ष 2015-16 में सपा सरकार के समय शुरू हुआ था। 177 किमी लंबे हिस्से के लिए 144 गांव के किसानों से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई थी। इसको तीन पैच में तैयार कर अप्रैल 2020 तक उपयोग के लिए जनता को पूर्ण रूप से समर्पित करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण निर्धारित समय पर इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कई साल बीत गए लेकिन आज भी निर्माण अधूरा है। वहीं एनएचएआई द्वारा अमौड़ा में टोल प्लाजा बनाकर उधर से आने-जाने वाले वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। इसके अलावा फरिहा, मोहम्मदपुर वाले मार्ग पर लोहे का बैरियर लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर टोल टैक्स वाले रास्ते पर वाहनों को जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे जनता में काफी असंतोष है और शासन प्रशासन के प्रति खराब संदेश जा रहा है। वहीं अभी तक यहां पर रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर आदि नहीं लगाए गए हैं। जबकि यहां पीने के पानी की व्यवस्था है लेकिन चोट लगने पर दवा आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग से प्रतिदिन सात से आठ हजार वाहन गुजरते हैं। वहीं अतरौलिया के लोहरा स्थित टोल प्लाजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय तो बना है लेकिन उसमें ताला लटक रहा है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन टोल मैनेजर की ओर से 25 लीटर वाले चार गैलन पानी को मंगाकर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बोले टोल प्लाजा मैनेजर

- हमारे यहां 5000 से 7000 तक गाड़ी रोज अप डाउन करती हैं। शौचालय की व्यवस्था के साथ ही हमारे यहां पानी पीने का भी व्यवस्था उपलब्ध है।
मनीष पांडेय, टोल प्लाजा मैनेजर अमौड़ा।


- शौचालय हमारे यहां चालू स्थिति में हैं। किसी भी यात्री को कोई भी असुविधा न होने पाए इसके लिए साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। यात्रियों के पानी पीने के लिए 25 लीटर के तीन चार गैलन प्रतिदिन आरओ प्लांट से मंगवाए जाते हैं।
विज्ञापन


सौरभ शुक्ला, टोल प्लाजा मैनेजर लोहरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें