आजमगढ़। शासन व जिला प्रशासन स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक व यादगार बनाए जाने को लेकर नये-नये कार्यक्रम व प्लान तैयार कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को विशेष भोज जैसे हलवा, खीर, लड्डू, बूंदी व फल आदि को एमडीएम के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। ताकि योजना का संचालन हो सके।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह द्वारा अधीनस्थों के साथ बैठक कर एमडीएम के अंतर्गत बेसिक स्कूलों में विशेष भोज बच्चों को उपलब्ध कराए जाने के दिशा निर्देश दिए। जनपद में 2702 बेसिक स्कूलों में सवा चार लाख छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11-17 अगस्त तक स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील में हलवा, खीर, लड्डू ,बूंदी व फल आदि रोजाना बच्चों को स्कूल में खाने के साथ दिया जाएगा, जिसको लेकर स्कूल प्रधानाध्यापकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत जनपद के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए 11-17 अगस्त तक प्रतिदिन विशेष भोज की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।