फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने पीट-पीट कर किया युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत पचपेड़वा घाट पर रविवार को पार्टी करने गए युवकों में वाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक की इतनी पिटाई कर दी गई कि सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के रैदोपुर हरिजन बस्ती निवासी सुमित कुमार (20) पुत्र मुन्नू रविवार को दिन में दोस्तों के साथ पार्टी करने पचपेड़वा घाट पर गया था। लगभग दो बजे पार्टी खत्म हुई तो दोस्तों में मोबाइल गायब होने के लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें दोस्तों ने सुमित को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर घर ले आए। सुमित की लात-घूसों से जम कर पिटाई की गई थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर दवा आदि लेकर सुमित रात में घर पर ही रह गया। सोमवार की सुबह अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच भाई व एक बहन बताए गए है। वहीं पुलिस पार्टी में मौजूद युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें