आजमगढ़। जिले के सभी 22 विकास खंडों में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आजादी की दौड़ का आयोजन किया गया। बिलरियागंज में रामआशीष यादव डैगना, महराजगंज में अंशुमान मिश्र नरोत्तमपुर, तहबरपुर में सौरभ गुप्ता चंदाभारी, मिर्जापुर में हरिप्रकाश रामपुर, पल्हनी में रंगेश यादव मुजफ्फरपुर, रानीकीसराय में अनुराग वर्मा रानीकीसराय , मुहम्मदपुर में राजमन यादव रसूलपुर, कोयलसा में अभिषेक यादव एकडंगी प्रथम रहे। वहीं अतरौलिया में विवेक यादव इटौरी खालिसपुर, अहरौला में रामअनुज यादव, पवई में योगेश राजभर, फूलपुर में विकास यादव, अजमतगढ़ में आलोक यादव आंखेपुर, हरैया में रहमान करखिया, जहानागंज में अभय प्रसाद कारीसाथ, मेंहनगर में राजन सरोज समसुद्दीनपुर, सठियांव में आलोक रसूलपुर, ठेकमा में अमरनाथ बिजौली, तरवां में भानू प्रताप यादव पट्टीभिखारी, लालगंज में गौरव यादव, पल्हना में अंशु सिंह कटाई और मार्टीनगंज में सागर सिंह निकासीपुर प्रथम रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।