फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़वेज बसों में जल्द शुरू होगी सीनियर सिटीजन महिलाओं के लिए फ्री सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री बस यात्रा कराने की घोषणा के बाद जल्द ही इसे लागू किया जा सकेगा। रीजन से प्रतिदिन सफर करने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं का डाटा मांगा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे बहुत जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने सीनियर सिटीजन महिलाओं को रोडबेज बसों में फ्री सफर कराने की घोषणा की थी। इसके लिए मुख्यालय ने जिले को आदेश भी जारी कर दिए थे। तभी से लगातार प्रत्येक डिपो से मुख्यालय को प्रतिदिन का सीनियर सिटीजन महिलाओं को डाटा भेजा जा रहा है। सीनियर सिटीजन महिलाएं पूरे माह कहीं भी इन बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। सीनियर सिटीजन महिलाओं की संख्या जानने के लिए मुख्यालय द्वारा समाज कल्याण विभाग से भी पेंशनर्स की जानकारी मांगी गई है। एआरएम एसडी राम ने बताया कि प्रतिदिन सीनियर सिटीजन महिलाओं की सूची तैयार कर उसे मुख्यालय भेजी जा रही है। अभी इसे लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें