बलरामपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा जाने से चार लोग घायल हो गए। पहली घटना अतरौलिया थाना के मदनिया गांव के पास हुई। जिसमें बांसगांव निवासी सुनील शुक्ला (38) घायल हो गए। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बेगपुर गांव निवासी दिलीप अस्थाना (47) मंगलवार की सुबह बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। अभी वे सेहदा जंगल के पास पहुंचे थे कि बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे टकरा कर वह गिर पड़े और घायल हो गए। मऊ जिले के हल्दियाबाद हाइडिल थाना मोहम्मदाबाद के पास कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार शिवा जी (22) निवासी सरैया थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जिला मौत घायल हो गए। इसी क्रम में शहर कोतवाली के पीएसी मोड़ पर बाइक ठेला से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार शिवकुमार विश्वकर्मा (27) निवासी हाफिजपुर थाना शहर कोतवाली घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद