फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में ठोस-तरल अपशिष्ट मुक्त बनेंगे चार गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-1 में सभी ग्राम पंचायतों में शौचालयों के साथ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा दिया गया और अब फेज-2 में ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रानी की सराय ब्लाक के चार गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों को पूरी तरह ठोस व तरल अपशिष्ट मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कराए जाने के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता पर संतृप्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 660 रुपये प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 45 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बजट खर्च किया जाएगा। वहीं जो सबसे छोटे गांव चयन किए गए हैं, जहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 280 प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 60 प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च किया जाएगा। इसमें 30 फीसदी बजट ग्राम पंचायतों से खर्च किया जाएगा। रानी की सराय ब्लाक के फरिहा, सेठवल, कोटिला व गंभीरबन गांव का चयन किया गया है। जिसमें कार्य भी शुरू हो गए हैं।
-----------
गांव में बनेगा एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र
रानी की सराय। गांवों से निकलने वाले कचरे के लिए गांवों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जाएगी। गांवों में घर-घर से कचरा एकत्र किया जाएगा। उसके बाद अवशिष्ट केंद्र पर अलग-अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
ब्लाक स्तर पर होगा प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन
रानी की सराय। प्लास्टिक कचरे को गांवों से घर-घर से एकत्र किया जाएगा। उसके बाद उसका भंडारण, ढुलाई और पुर्नचक्रण योग्य भाग को पंजीकृत एजेंसी तक भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गांवों स्तर पर भंडारण की सुविधा एवं विकासखंड स्तर पर प्लास्टिक कचरा के प्रबंधन की इकाई की स्थापना कराई जाएगी।
--------------
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है। इसके तहत रानी की सराय ब्लाक में भी कई गांव चयनित हुए हैं, जिसमें कार्य चल भी रहे हैं। - अजय श्रीवास्तव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें