गेकमा बाजार में मिठाई का नमूना लेते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : AZAMGARH
ठेकमा/रानी की सराय। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को में मिठाई की दुकानों से मिठाई के अलावा कई खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान दुकान पर गंदगी और खाद्य पदार्थ खुले रहने पर दुकानदारों को चेताया गया। ठेकमा : बाजार में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दुकानों पर छापेमारी की गई। टीम ने संदेह के आधार पर नंद स्वीट्स से छेने की मिठाई का नमूना लिया। मौके पर गंदगी मिलने पर साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने पूजा स्वीट्स से बेसन के लड्डु का नमूना जांच के लिए उठाया। खाद्य विक्रेता को प्रदर्शित मिठाईयों पर ‘यूज बाई डेट’ अंकित करने का आदेश दिया। टीम गंगा जलपान गृह पहुंची, जहां खुले खाद्य पदार्थों को ढकवाया गया। कलाकंद के अपमिश्रित होने के संदेह पर नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। रानी की सराय : बाजार पहुंची टीम ने जहां मिठाईवाला खाद्य प्रतिष्ठान का लाइसेंस दिखाने को कहा, जिसपर दुकानदार खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा सका। आशंका होने पर पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, रामबुझावन चौहान, कीर्ति आनंद, रामचंद्र यादव, संजय कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह मौजूद थे।