फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में एक मऊ, एक बलिया और दो आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। जानकारी मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रामबली (70) पुत्र भीखम शनिवार की शाम घर से पैदल कहीं जा रहे थे। पाशीपुर गांव के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के पाशीपुर गांव निवासी गोविंद (24) पुत्र हरगुन निषाद शनिवार की शाम बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गए। इसी तरह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी अखिलेश यादव (50) शनिवार की रात करीब 11 बजे मोहम्मदाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। सेखमलपुर मोहम्मदाबाद में अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र किशनपुर डंडा गांव निवासी अभिषेक कुमार (30) पुत्र कैलाश प्रसाद अतलस पोखरा के पास रह रहे आपने भाई के यहां आए थे। शनिवार की शाम वह पैदल बाजार गए थे। घर लौटते समय ई-रिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें