संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को जांच में डेंगू चार के मरीज मिले। जिनका उपचार चल रहा है। इसी के साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 143 पहुंच गई है। इसें 116 मरीज जिले के रहने वाले हैं। जबकि 26 मरीज जिले के बाहर के हैं। वहीं एक मरीज का कोई पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां का रहने वाला है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 1000 से ऊपर लोगों की जांच की गई है। डेंगू को लेकर सिर्फ फाइलों में ही अधिकारी इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। जमीन पर इसकी रोकथम लेकर कोई ठोस उपाय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं।