बलरामपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को चार और डेंगू मरीज की पुष्टि हुई है। मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। नए मरीजों में एक मरीज पवई ब्लॉक, दो मरीज पल्हनी ब्लॉक एक सठियांव में पाया गया है। एसीएमओ डॉ अविनाश झा ने बताया कि वर्तमान में 21 मरीजों में से 17 आजमगढ़ जिले के हैं, जबकि चार मरीज अन्य जिलों से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने और मच्छरों से बचाव के उपाय करने की अपील की है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।