फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मारपीट में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के आंधीपुर तेनुआ गांव निवासी कैलासी देवी (50) पत्नी बेचू सोमवार की सुबह नौ बजे पड़ोसी द्वारा गिराई गई अपनी मड़ई को सही कर रही थी। तभी पड़ोसी ने फावड़े कुदाल से उसपर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अनुज (22), लाली (20) घायल हो गए। इसी क्रम में करवाली मधोपुर गांव में वेद प्रकाश (31) पुत्र लाल बहादुर सोमवार की शाम छह बजे फुटेया गोदाम बाजार में चाय की दुकान पर बैठा था। तभी गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश में उस पर असलहे से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोटें आई। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें