बलरामपुर। डेंगू पर अभी भी जिले में लगाम नहीं लगा है। तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। मच्छराें पर लगाम की हवा-हवाई कवायद के चलते प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे है। सोमवार को भी कुल चार नए केस सामने आया है। जिसमें जिले के पटखौली निवासी आकाश 22, बनकट निवासी राजेश 43 के अलावा बलिया जिला निवासी प्रिंस 18 व अंबेडकरनगर जिला निवासी राहुल 23 शामिल हैं। इसके बाद पोर्टल पर कुल डेंगू केस बढ़ कर 75 हो गए हैं। वर्तमान में 10 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें दो जिला अस्पताल में भर्ती है तो शेष अन्यत्र अपना इलाज करा रहे है। वहीं सोमवार को जिला अस्पताल में 16 तो प्राइवेट अस्पताल में 8 संदिग्ध मरीज भर्ती कराए गए। जिनकी एलाइजा जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। संवाद