फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की पत्नी आशा देवी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव की धर्मपत्नी आशा देवी (90) का निधन शनिवार को नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उनके एकमात्र पुत्र विजय यादव जो अमेरिका में कार्यरत हैं, उनके भतीजे अशोक यादव एवं सामाजिक न्याय आंदोलन के निदेशक रामजन्म यादव जो आजमगढ़ केंद्र का कार्य देखते हैं अंतिम समय में उनके साथ थे। रामजन्म यादव ने बताया कि आशा यादव का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। आशा यादव के निधन की खबर पाकर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव की अध्यक्षता में शोकसभा कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर विजय कुमार देवव्रत, विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. सूबेदार यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामबुझारत यादव, नागेंद्र सिंह, रामसिंह यादव, रामनिवास यादव, संदीप उपाध्याय, देवव्रत श्रीवास्तव, राजेश यादव, सुनील पाल आदि ने गतात्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें