फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

विज्ञापन
शहर के जाफरपुर में रक्तदान करते कांग्रेसी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के जाफरपुर स्थित आवास पर मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक नेक दिल इंसान थे। विपरीत हालात में उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। दूरदृष्टि और पक्के इरादे से उन्होंने संचार क्रांति से लेकर पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिया। वह न सिर्फ अविस्मरणीय हैं बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चल कर आगे भी देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। बलिदान दिवस पर प्रवीण कुमार सिंह, रविकांत त्रिपाठी, अजीत राय, विवेक राय, आशुतोष सिंह रजत, विनीत मिश्रा, अमर बहादुर, शुभम पांडे, आशीष यादव, मंजीत यादव, अमित राय, रमेश पांडे, दिलीप प्रजापति, शुभम सिंह, देवानंद गौड़, सतीश सिंह, ओमकार पांडे, दुर्विजय सिंह, अंशुमाली राय, रवि शंकर पांडे, अंशुल कुमार सहित 21 लोगों ने रक्तदान किया। आशुतोष द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, सुरेंद्र तिवारी, जिला भारती, सबीहा अंसारी, आनंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें