फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्व सांसद ने दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलकर जताया शोक

विज्ञापन
आलमबदी आजमी के परिजनों से मिलते पूर्व सांसद कमाल अख्तर।संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करके संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी परिवार को आघात पहुंचा है। कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। उनका सादा और ईमानदार जीवन अनुकरणीय था। उन्होंने प्रेरणा लेने की बात कहते हुए कहा कि उनका संघर्षमय, सादगी और ईमानदारी से भरा जीवन कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे ऐसे व्यक्तित्व के रूप में सदियों तक अमर रहेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत राव, पप्पू कुमार, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान, विधानसभा अध्यक्ष निजामाबाद भोला यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें