फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहीं रहे पूर्व विधायक हाजी मोबीन अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासी व मऊ सदर से पूर्व विधायक हाजी मोबीन अहमद का राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में शुक्रवार रात सवा नौ बजे उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हाजी मोबीन अहमद के राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन 1986 में हुई। आजमगढ-मऊ उस समय एक जनपद हुआ करता था। वह बसपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। सन 1989 में मऊ सदर विधानसभा से बसपा के विधायक चुने गए। सन 1991 में चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव जीत न सके। इसके बाद उन्होंने 1993 में सपा का दामन थामा। तब से वह सपा के ही साथ रहे। 1994 में सपा के जिलाध्यक्ष भी बनाए गए। सपा के टिकट पर सन 1996 में मऊ सदर विधानसभा से मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़े और हार गए।
सपा अल्पसंख्यक कार्यकारिणी में वह प्रदेश के उपाध्यक्ष भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विगत दिवस उनके आवास पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। उनके निधन से परिजन और क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मृतक पूर्व विधायक के दो पुत्र मोहम्मद नदीम अहमद और मोहम्मद असअद अहमद हैं। निधन का समाचार पाकर सपा विधायक आलम बदी उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें