फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: राजनारायन सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत चार को उम्रकैद, दिनदहाड़े मारी गई थी गोली

Fri, 28 Apr 2023 06:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ की एमएपी-एमएलए कोर्ट ने जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता राजनारायण सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव सहित चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गैंगस्टर मामले में भी दंडित किया गया है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ कोर्ट के बाहर पूर्व मंत्री अंगद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में कांग्रेस नेता व अधिवक्ता राजनरायन सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को न्यायालय ने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अंगद यादव समेत चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गैंगस्टर के मामले में चारों को सात-सात साल की सजा, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन


19 दिसंबर 2015 को राजनरायन सिंह निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी टहलने के लिए घर से निकले थे। पल्हनी ब्लाक मुख्यालय के सामने पहले से ही घात लगाए शूटरों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। राजनरायन सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव, अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।



पुलिस की विवेचना में शूटर के रूप में सरफुद्दीनपुर मुहल्ला निवासी अरुण यादव व शैलेश यादव उर्फ तेली का नाम प्रकाश में आया। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सुडान से लौटे भारतीयों की आपबीती

विज्ञापन

तीन बार विधायक, एक बार रहे मंत्री

आजमगढ़ कोर्ट के बाहर पूर्व मंत्री अंगद यादव - फोटो : अमर उजाला
बसपा सरकार में मायावती ने उन्हें वन मंत्री बनाया था। इसके बाद लखनऊ में हुए लक्ष्मी नरायन यादव हत्याकांड में उनका नाम आया और काफी समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्होंने बसपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके भतीजे मनोज यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में निजामाबाद से भाजपा प्रत्याशी थे।
ये भी पढ़ें: सुलगते सूडान से हुई घर वापसी तो गांव में उत्सव, बलिया के सगे भाइयों ने बयां किया भयावह मंजर
 

पूर्व मंत्री समेत सभी आरोपी वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे हैं।  राजनारायण सिंह हत्याकांड में चारों अरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई।  तो वहीं इस प्रकरण में लगे गैंगस्टर के मामले में कोर्ट ने चारों अभियुक्तों को सात-सात साल की सजा के साथ ही 10-10 हजार के जुर्माने से दंडित किया। 

पहले भी हो चुकी है उम्रकैद की सजा

लखनऊ में वर्षों पूर्व के लक्ष्मी नरायन यादव हत्याकांड में भी पूर्व मंत्री अंगद यादव नामजद थे। इस हत्याकांड में इन्हें पहले ही लखनऊ कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

बेटी की शादी को लेकर हुआ था विवाद

अंगद यादव और राजनारायन सिंह बहुत करीबी थे। राजनारायन सिंह ने ही अंगद यादव की बेटी का विवाह मुंबई के संपन्न परिवार में कराया था। बाद में लड़की के व्यवहार से परिवार वाले खुश नहीं थे। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज हो गया। इस मुकदमें को वापस लेने के लिए अंगद यादव ने राजनारायन सिंह पर दबाव बनाया था और अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें