फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री ने तहरीर देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के रूदरी मोड़ पर रविवार की रात हमले से भयभीत डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक कुमार (अभि) ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित बताया कि सात जनवरी की रात आठ बजे के करीब वह चकसेठवल स्थित घर से रानी की सराय बाजार में कार से जा रहा था। इस बीच रूदरी मोड़ पर पहुंचते ही कार से कुछ आवाज आने लगी। वह कार रोककर देखने नीचे उतरा। इतने में कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिए। जिससे उसे सिर और गले पर चोट आई। छात्रनेता किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक इसके पूर्व 31 मई 2022 को भी छात्रनेता पर हमला हुआ था। युवक स्थानीय थाने में दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें