फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का कराया निर्माण पर ढ़कवाना भूला विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। लोक निर्माण विभग की ओर से माहुल नगर में नाले का निर्माण कराया लेकिन उसे ढकवाना भूल गया। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से नाला ढकवाने की मांग किया लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। नगर पंचायत माहुल में लोक निर्माण विभाग द्वारा माहुल नगर के शंकरजी तिराहा से पवई रोड तक नए नाले का निर्माण करवाया गया है। निर्माण पूरा हुए एक महिने के बीत गए लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा नाला पर ढक्कन नहीं लगवाया गया। जिसके चलते राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने ठेकेदार और नगर पंचायत से कई बार नाले क़ा ढकवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग ने बारिश के गंदे पानी की निकासी के लिए करीब 500 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया है। नाले का निर्माण पूरा हुए करीब एक माह बीत जाने के बावजूद भी ठेकेदार ने यहां नाले का ढक्कन नहीं लगावाया। इतना ही नहीं, ठेकेदार द्वारा दुकानों के सामने नाले को अभी तक ढंकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दुकानदारों ने नाला ढकवाने के लिए कई बार ठेकेदार एवं नगर पंचायत से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे दुकानदारों में ठेकेदार के प्रति भारी रोष है। दीपु गुप्ता, कल्लू, वैरिस्टर, शादाब, रामबाबू, मुन्ना, विकाश शर्मा, राजन आदि ने उच्चाधिकारियों से तत्काल नाली का ढक्कन लगवाने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत माहुल के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य का कहना है कि लोक निर्माण के द्वारा नाला बनवाया गया है। विभाग से बात करता हूं अगर वह इजाजत देता है तो नगर पंचायत द्वारा नाले पर ढक्कन लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें