फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल टिकट पर यात्रा के लिए अभी करना होगा और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनरल यानी सामान्य टिकट पर यात्रा करने के लिए अभी यात्रियों को और इंतजार करना होगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं कन्फर्म टिकट न होने पर यात्री बसों का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं। स्पेशल टैग खत्म किए जाने से कोरोना काल के पूर्व में जो नियमित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं और जो किराया निर्धारित था। वहीं किराया पुन: लागू हो जाएगा। जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुकिंग की है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा और उनका पैसा रिफंड नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा के लिए सीट रिजर्व करानी होगी। कारण कि जलरल टिकट अभी तक नहीं बन रहे हैं। अभी कन्फर्म टिकट ही बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश ने बताया कि जनरल टिकट नहीं मिल रहा है। अभी यात्रियों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें