फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोशाला में चारा और दाना नहीं मिला

विज्ञापन
21 नपं मार्टीनगंज गौशाला का निरीक्षण करने जाते प्रदेश उपाध्यक्ष को गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला सहि - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
ठेकमा। नगर पंचायत मार्टीनगंज गोशाला का सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग महेश शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर के साथ निरीक्षण किया। गोशाला में चारा व दाना नहीं मिला। भंडार गृह में लगभग दो क्विंटल भूसा पाया गया। गोवंशों की संख्या रजिस्टर में 346 अंकित थी जबकि गिनती करने पर 290 गोवंश ही पाए गए। ठंड शुरू होने के बाद भी कहीं तिरपाल नहीं पाया गया, जिससे पशुओं के रख रखाव में परेशानी हो रही थी। हौज में पशुओं के पीने का पानी गंदा पाया गया। गोशाला के पीछे पशु मृत पाए गए। अव्यवस्थाओं पर आयोग के उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डीएम, सीडीओ से फोन पर बात की गई है। गोशाला में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, गोवंश के प्रति क्रूरता, संख्या से कम गोवंश पाए जाने पर अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है। कहा गया कि अधिशासी अधिकारी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें