फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवंबर से शुरू हो सकती है मंदुरी हवाई अड्डे से उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध को देखते हुए सरकार ने यहां से लखनऊ के लिए 32 सीटर विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत कार्रवाई चल रही थी। अब डीजीसीए से इसकी अनुमति भी मिल गई है लेकिन कुछ अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया गया है। इस दिशा में जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। मंदुरी एयरपोर्ट के लाइसें की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसके कारण उड़ान शुरू नहीं हो सकी। इसी बीच सरकार ने इसको अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया। जमीन के सीमांकन के दौरान किसान विरोध करने लगे। आज भी खिरिया बाग में धरना चल रहा है। सरकार ने यहां से लखनऊ के लिए 32 सीटर प्लेन उड़ाने की योजना बनाई। लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए टीम जब जनपद पहुंची तो, उसने कुछ अवरोधों की ओर से इशारा कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया। इन अवरोधों में टेलीफोन टावर और पेड़ आदि शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच डीजीसीए की ओर से बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की अनुमति दे दी गई। अब नवंबर से उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें