पुलिस ने शनिवार को पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद शकुर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में गंभीरपुर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र बाबूलाल निवासी अरारा थाना गंभीरपुर को मोहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गंभीरपुर पुलिस ने ही एक वारंटी अभियुक्त अभिषेक पुत्र रामबली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में अतरौलिया थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त कलवंत व राजमन पुत्रगण स्व. वंशराज निवासी मालपुर माधवपुर थाना राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर को उनके घर पर दबिश डाल कर पकड़ लिया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।