स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम चेहल्लुम के जुलूस में जलेबी छानने की कढ़ाई में गिर कर पांच लीग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस मुस्लिम बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के समीप मैदान में लगे मेले में पहुंचा। भीड़ ज्यादा होने से धक्का मुक्की के दाैरान जलेबी की दुकान में खौलते तेल भरे कढ़ाई में शमशाद निवासी कोयलसा, शाहबाज, साबिर, राजेंद्र निषाद और पिंटू निषाद निवासी कस्बा झुलस गए। सभी को घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया, अन्यथा और बड़ी घटना हो सकती थी।