फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच की मौत: आजमगढ़ में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे सभी

Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में बगल से गुजर रहे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में अपुन नाम का एक किशोर लापता बताया जा रहा है। कार सवार एक महिला की हालत गंभीर है। कार सवार विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे। 

विज्ञापन


शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे आजमगढ़ से आ रही अर्टिगा कार बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। आसपास के लोगों का कहना था कि कार हवा में उछलते हुए काफी दूर तक गई। इस दौरान उधर से गुजर रहा एक बाइक कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

कार में बच्ची समेत पांच थे सवार

इसमें बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर निवासी सुशील सरोज (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर अर्टिगा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया।

सदर अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जब तक लोग घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसमें सवार पिंटू यादव (22), शिवप्रकाश (30) और अनोखी (3) पुत्री शिव प्रकाश की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां एक महिला मीना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सभी मृतक सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर के निवासी थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी इंचार्ज भगत सिंह, बरदह थानाध्यक्ष संजय पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर बाद सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें