जिले स्तर पर बृहस्पतिवार को पांच नए गैंग सूचीबद्ध किए गए। इनके मुखिया के अलावा कुल 33 सदस्य भी चिह्नित किए गए हैं। इसमें पशु तस्करी, गोवध व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई शातिर अपराधियों की नकेल कसने के लिए की जा रही है। पहला गैंग पशु तस्करी में नसीम अहमद गैंग के नाम से सूचीबद्ध किया गया। इसको कोड संख्या डी-157 नाम दिया गया है। सदस्यों में शफी कुरैशी, इसराईल व सद्दाम चिह्नित किए गए हैं। दूसरी गैंग भी पशु तस्करी में धर्मराज पासी गैंग के रूप में चिह्नित किया गया है। जिसकी कोड संख्या डी-158 है। इसमें रमाकांत यादव, राजकुमार पासी, संतोष यादव, संतोष पासी व लाला नट शामिल हैं। तीसरा गैंग महताब आलम उर्फ मेहताब गैंग के नाम से सूचीबद्ध करते हुए डी- 159 कोड एलाट किया गया। इसमें मो. उमर, मो. इमलाक उर्फ मुन्नू, मो. गालिब, शमशेर आलम उर्फ आफताब, ओबैदुल्ला उर्फ बैदुल्लाह, शमीम अहमद, अल्तमश, बेलाल, सैफुल्लाह, अनीस, खालिद, राशिद, फिरोज, आजमी व आदिल शामिल हैं। चौथा गैंग आपराधिक गैंग के रुप में चिह्नित है। जिसे शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे गैंग का नाम देते हुए कोड संख्या डी-160 एलाट किया गया है। इस गैंग के सदस्यों में जितेंद्र यादव, बब्बू सिंह उर्फ विजय सिंह व सुशील सिंह को चिह्नित किया गया। पांचवा गैंग भी गोवध में लड्डन उर्फ सकलैन गैंग के नाम से सूचीबद्ध है। जिसे डी-161 कोड एलाट है। इसके सदस्यों में रिजवान, शमशाद, रिजवान अहमद, मो. समीर, सोनू, साजिदा व मो. रेहान शामिल हैं।