फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग रेड में पकड़े गए पांच विद्युत चोर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत विभाग व प्रवर्तन दल की टीम ने शुक्रवार को राहुल नगर मड़या में मार्निंग रेड किया। चोरी से विद्युत का उपयोग करते पाए गए पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया और 2.10 लाख की वसूली हुई।
विज्ञापन

विद्युत चोरी को रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी संदीप प्रजापति, जेई चंदन यादव, प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने अपनी टीम के साथ शहर के मड़या मुहल्ले में अलसुबह छापा मारा। एसडीओ संदीप प्रजापति ने बताया कि पांच लोग विद्युत चोरी करते पाए गए। उनके खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
2.10 लाख की वसूली की गई और तीन उपभोक्ताओं का मीटर बदला गया। इसके अलावा ज्यादा बिजली बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरों और बकाएदारों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें