फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नई शिक्षा नीति पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
बीआरसी ठेकमा में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में मौजूद ​शि​क्षिकाएं। संवाद - फोटो : School
विज्ञापन
ठेकमा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बीआरसी ठेकमा सभागार में सोमवार से एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) एवं नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ विमल तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर भाषा और गणित की मजबूत नींव तैयार करना है। इसके लिए शिक्षकों को गतिविधि आधारित, बाल-केंद्रित और रुचिकर शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी गई नवीन तकनीकों को कक्षा-कक्ष में लागू करके विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी, बिमल राय, अशोक कुमार, सदाशिव तिवारी, सपन राय एवं मुन्नीलाल सरोज ने एफएलएन, नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों, निपुण भारत मिशन, बाल-केंद्रित शिक्षण, गतिविधि आधारित अधिगम, दक्षता आधारित मूल्यांकन और प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें