फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 2754 संदिग्धों की जांच हुई। इनमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं एक्टिव केसों की संख्या में भी काफी हद तक कमी आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 2754 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें मात्र पांच की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। वहीं पहले से पॉजिटिव मिले मरीज भी तेजी से ठीक हो रहे है। जिससे एक्टिव केस की संख्या भी घट कर अब 80 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 19629 पॉजिटिव केस मिले है। जिसमें 19315 अब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। शुक्रवार को जिले में एक्टिव केस भी घट गए। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन हो तो निश्चित तौर पर बहुत जल्द जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें