फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 घंटे में पांच बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 18 सेमी ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही सोमवार की शाम से बगहवा और झगरहवा में कटान शुरू हो गया है। 24 घंटे में इन गांवों की पांच बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन


घाघरा का जलस्तर घटने से बाढ़ का संकट टल गया था। लेकिन, एक बार फिर से जलस्तर बढ़ रहा है। डिघिया नाले पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। यहां पर नदी का जलस्तर वर्तमान में 70.58 मीटर है, जो खतरा बिंदु से 18 सेमी अधिक है। जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही देवारा खास राजा के झगरहवा और बगहवा में कटान शुरू हो गया। घाघरा नदी की कटान से उपजाऊ भूमि व आबादी की जमीन कट रही है। झगरहवा बस्ती में वीरेंद्र, केडी चंद, बेचन, राम कृपाल, द्वारिका आदि के घर के पास रुक-रुक कर कटान हो रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। इस कटान में गौरी, शंकर, कंता, रामधारी, कन्हैया आदि की लगभग पांच बीघा जमीन कट गई है। घाघरा तट के ग्रामीणों को कटान का डर फिर सताने लगा है।
बदरहुंआ नाले पर सोमवार की शाम नदी का जलस्तर 71.18 मीटर रिकार्ड किया गया था। यह मंगलवार को 18 सेमी बढ़कर 71.36 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। डिघिया नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 70.45 मीटर दर्ज किया गया था। यह मंगलवार को 13 सेमी बढ़कर 70.58 मीटर हो गया है। डिघिया में नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। नदी में गिरिजा बैराज से एक लाख 34 हजार 435 क्यूसेक, शारदा बैराज से एक लाख 38 हजार 707 क्यूसेक, सरयू बैराज से एक हजार 104 क्यूसेक सहित कुल दो लाख 74 हजार 246 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें