फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 544 स्कूली वाहनों के फिटनेस-परमिट फेल, स्कूलों की मान्यता पर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में 544 स्कूली वाहनों के फिटनेस और परमिट मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। परिवहन विभाग ने संबंधित स्कूलों को सभी कमियां दूर करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। निर्धारित समय में मानक पूरे नहीं करने वाले विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एआरटीओ (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान 544 वाहनों के फिटनेस और परमिट फेल मिले, जबकि इन वाहनों से प्रतिदिन बच्चों के परिवहन की बात भी सामने आई। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। परिवहन विभाग ने संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें