पल्हनी। बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल मार्टीनगंज के प्रथम सत्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रोफेसर एके सिंह व संस्थान के चेयरमैन फौजदार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर विधिवत इसका शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि डा. अशोक सिंह चेयरमैन शिवालिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने वहां उपस्थित सभी छात्रों व अभिभावकों को संबोधित किया। अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डा. मनोरमा मिश्रा ने किया। अंत में संस्थान के चेयरमैन फौजदार सिंह व प्रबंध निदेशक संजय सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमर प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, शुभम सिंह, डा. रमेश राय, डा. प्रमोद कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।