जहानागंज। जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधौरा निवासी राकेश कुमार सिंह को कुछ व्यक्ति उससे मिले और उसे शराब के नशे में बेसुध करके उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इतना ही नहीं उसे फर्जी चेक भी दिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अमदही गांव के रवि प्रजापति व उकरौडा के अभिषेक सिंह तथा अखंड प्रताप सिंह नाम पता अज्ञात ने उनके साथ धोखाधड़ी की। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने मिलकर मिलकर 19 जुलाई को उसे घर से लेकर आजमगढ़ गए और 20 जुलाई को शराब पिलाकर बेसुध कर दिए। इसके बाद दस लाख का चेक देकर करीब सोलह बिस्वा जमीन लिखा लिए। उनका दिया हुआ दस लाख का चेक लेकर जब वह बैंक पहुंचा तो उस खाते में पैसा ही नहीं था। अपने गांव के प्रधान को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और सारी बात बताई। उन्होंने क्षेत्राधिकारी सदर को जांच करने को कहा। जांच के बाद बारह अगस्त को जहानागंज थाने में इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।