फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले किया प्रेम विवाह, फिर मांगने लगा दहेज में बाइक और दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कप्तानगंज निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही दिन बाद पति ने उसे मायके भेज दिया और पुन: विदा कराने के नाम पर दहेज में दो लाख और बाइक की मांग करने लगा। परेशान युवती ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा महराजगंज थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना के मोतीपुर गांव की रहने वाली कंचन यादव का 31 अक्तूबर 2023 को कप्तानगंज के मरगुवपुर वासी जफ्ती माफी कौड़िया गांव निवासी विशाल यादव से प्रेम विवाह हुआ था। भंवरनाथ मंदिर पर दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह की रस्म संपन्न हुई थी। इतना ही नहीं मंदिर के शादी के बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर लिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो कंचन अपने ससुराल में रही। फिर पति ने कहा कि मायके चली जाओ, एक सप्ताह बाद आकर वापस लाउंगा। इस पर कंचन मायके चली गई तो फिर पति विशाल उसे लेने ही नहीं गया। अब पति, सास और ससुर दहेज में दो लाख रुपये नकद एवं बाइक की डिमांड कर रहे हैं। कंचन ने बताया कि पति ने कहा कि यह मांग पूरी होने पर ही वह उसे मायके से ससुराल लाएगा। परेशान विवाहिता ने महराजगंज थाने में पति विशाल, ससुर दयाराम और सास के खिलाफ मंगलवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें