फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले दिया आवास, फिर कर दिया अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड तरवा के गनीपुर डगरहा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर आवास के लिए अपात्र घोषित करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में उनकों पीएम आवास का आवंटन किया गया था। ब्लाक के अधिकारियों से पात्रता की जांच भी कराई गई थी। तीनों किस्त मिलने के बाद सभी के आवास भी बन गए हैं। बीते दो नवंबर को ब्लाक के अधिकारियों द्वारा पता चला कि गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर उपायुक्त उद्योग ने बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही अब सभी को अपात्र घोषित कर दिए। प्रदर्शन करने वालों में माया, जुलेखा, हरिश्चंद, देवेंद्र, शीला, नीलम, रतन, रामदरश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें