फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में मारपीट, हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी पीजी कालेज में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में जम कर मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है। घटना में दो युवक गंभीररुप से घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शुभम सिंह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमवार को वह लेक्चर कक्ष में बैठा हुआ था। इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में छात्र लाठी डंडा लेकर शुभम के पास पहुंचे और उसे पीटते हुए कालेज गेट के बाहर सड़क पर ले गए चले आए। इस दौरान फायरिंग भी की गई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हमलावरों से छुटते ही शुभम ने घटना की सूचना अपने घर वालों को दे दी। कुछ ही देर में काफी संख्या में शुभम पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के अभय यादव निवासी मोहम्मदाबाद मऊ व मोनू यादव निवासी सियरहा थाना बिलरियागंज को पकड़ लिया और जम कर पीटने लगे। शुभम पक्ष के लोगों के हमले में अभय व मोनू गंभीररुप से घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। वहीं शुभम को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। जहां उससे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सिधारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है, गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें