फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हुई फायरिंग, एक को लगी गोली, कई अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। इस दौरान की गई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली भी लगी है। वहीं तीन लोग लाठी-डंडा से घायल हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूमि विवाद को लेकर इटकोहिया गांव में शुक्रवार की सुबह आठ बजे चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। कहासुनी के बीच बात बढ़ गई और एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिससे छर्रा लगने से प्रभाकर यादव (52) घायल हो गया। इसके अलावा लाठी-डंडा से चोट लगने से रामप्रकाश (55), धीरज (22), सुनीता (36) घायल हो गए। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी फूलपुर भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रभाकर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। अन्य घायलों का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाला व्यक्ति गांव छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस दोषियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें