फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गिफ्ट आइटम के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। कस्बा स्थित गल्ला मंडी में सोमवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से गिफ्ट आइटम गोदाम में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दुकानदार का लाखों का माल जल कर खाक हो गया। घंटो मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने मिल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। फूलपुर कस्बा निवासी श्याम नरायण की गल्ला मंडी में खाद्यान्न की थोक दुकान है। इसी दुकान के दूसरे तल पर वे प्लास्टिक उनका गिफ्ट आइटम का गोदाम है। सोमवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट के चलते गिफ्ट आइटम के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख कर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना श्याम को दी। इसके साथ ही आसपास के लोग गोदाम में रखे सामान बाहर निकाले की कवायद में जुट गए। पड़ोस में लगे समरसेबल चालू करा कर आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का माल जल कर खाक हो गया था। सूचना मिलते ही तहसीलदार संजय कुशवाहा, कोतवाल विवेक कुमार पांडेय और हल्का लेखपाल नागेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। कुछ देर के लिए सड़क पर आगवागम भी प्रतिबंधित कर दिया गया, ताकि आग बुझाने की कवायद में व्यवधान न आने पाए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें