फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बड़गहन पावर हाउस में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बडगहन गांव में बना 220 केवीए के पावर हाउस में साेमवार की तड़के आग लग गई। इससेसे मार्टिनगंज, ठेकमा व बरदह फीडर को आपूर्ति की जाने वाली बिजली गुल हो गई। ट्रांसमिशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। आपूर्ति कब बहाल होगी अधिकारी इस पर बोलने से कतरा रहे हैं। आग से ट्रांसफार्मर और स्विच गार्ड जल गया। आग लगने के बाद केंद्र से धुआं उठने लगा। सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। कुछ देर बाद लालगंज व फूलपुर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका था। इस केद्र से बरदह, ठेकमा, मार्टीनगंज व खासडीह फीडर के 150 गावों की आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ ही देर बाद जिले से ट्रांसमिशन के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। जले उपकरणों की मरम्मत कराकर कब आपूर्ति बहाल की जाएगी इस पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं था। एसडीओ देबी चंद्र मौर्य ने बताया कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें