फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौ मड़इयों में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और देवारा जदीद नेता नगरी गांव में नौ रिहायशी मंड़इयों में बुधवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से आ लग गई। इससे सामान जल कर नष्ट हो गए। पीड़ितों ने आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव में सुबह 10 बजे सुशीला अपनी रिहायशी मड़ई में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें पड़ोसी गोविंद की मंडई को भी अपनी चपेट में ले ली। दोनों परिवार की गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। उधर, 11.45 बजे देवारा जदीद नेता का पूरा गांव में कमलेश की मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा कारण पड़ोस की तीन मड़इयों में भी आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग बुझाई।
00
अगलगी में जल कर चार मवेशियों की मौत, बचाने में तीन झुलसे

फोटो संख्या... 21
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी हरिलाल पटेल की मड़ई में आ लग गई। इससे एक भैंस और तीन बकरियां जिंदा जल गई। उन्हें बचाने के प्रयास में हरिलाल 42, सुमन 39 व सरस्वती 65 गंभीर रुप से झुलस गए। तीनों जिला अस्पताल में भर्ती है। सूचना पाकर मौके पर पशुधन अधिकारी हरैया रामराज यादव, राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद, प्रधानपति रामदरस कुमार आदि अधिकारी पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से लगभग दो लाख की हानि हुई।
विज्ञापन

00
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल खाक
फोटो संख्या.... 15
पवई। थाना क्षेत्र के अंडिका गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग लगने से शिवपूजन, प्रीत, रामसूरत, हरिहर, सिकंदर को लाखो का नुकसान हुआ। इससे किसानों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें